Home KORBA कोरबा न्यूज : गुरसिया सर्किल में पेड़ों की कटाई करने वाले दो...

कोरबा न्यूज : गुरसिया सर्किल में पेड़ों की कटाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार ,दोनों को भेजा गया जेल

0
96

vlcsnap 2024 02 01 11h34m25s183

acn18.com कोरबा /कोरबा जिले में कटघोरा वनमंडल अंतर्गत एतमानगर रेंज के गुरसिया सर्कल में वनभूमि पर अवैध कब्जा करने की मंशा से पेड़ों की कटाई करने के मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पूर्व ही दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। मामला सामने आने के बाद डीएफओ ने जांच के आदेश देने के साथ ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान दो ग्रामीणों की भूमिका इस मामले में पाई गई लिहाजा उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तब उन्होंने अपना अपराध कुबूल लिया। दोनों के खिलाफ वन अधीनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल कर दिया गया है।

vlcsnap 2024 02 01 11h34m43s735

vlcsnap 2024 02 01 11h34m57s927

कोरबा न्यूज : जटगा पुलिस चौकी का घेराव करने के साथ पुलिस कर्मियों से की गई मारपीट, आरोपियों के खिलाफ पुलिस जुटी कार्रवाई करने में.देखिए वीडियो..