Home KORBA कोरबा न्यूज : बाइक बेकाबू हुई, पिकनिक मना कर लौट रहे युवक...

कोरबा न्यूज : बाइक बेकाबू हुई, पिकनिक मना कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

0
51

WhatsApp Image 2024 01 29 at 15.47.19

acn18.com कोरबा। बालको नगर पुलिस थाना क्षेत्र के दोन्द्रों नाला के पास हुए हादसे में 27 वर्षीय प्रताप कुमार की मौत हो गई। वह जांजगीर चांपा जिले के खूंटी गांव का रहने वाला था और भारत अल्युमिनियम कंपनी के अंतर्गत कम कर रही सिमेंस कंपनी में कर्मचारी था। जानकारी के अनुसार रविवार को कंपनी के कर्मचारी पिकनिक मनाने के लिए बेला जलाशय गए हुए थे। वहां से वापसी के दौरान नल के पास प्रताप की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिरने के साथ घायल हो गया। इस बीच सहकर्मियों ने उसे उठाया। बाद में क्या कुछ हुआ, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन अगली सुबह 7:00 उसका शव इसी क्षेत्र में पाया। बालको नगर पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम किया है।

 

भुवनेश्वर : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बिगड़े बोल, रैली में जहरीला कहा आरएसएस को.