Home KORBA कोरबा नगर निगम सभापति किए गए भाजपा से निष्कासित.video

कोरबा नगर निगम सभापति किए गए भाजपा से निष्कासित.video

0
92

Acn18.com.2 दिन पहले ही कोरबा नगर निगम के लिए सभापति निर्वाचित हुए नूतन सिंह ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी ने निष्कासित कर दिया है ।इन पर आरोप है कि इन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल के विरोध में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा जिसके कारण हितानंद अग्रवाल चुनाव हार गए और पार्टी की छवि खराब हुई।
गौरतलब है कि नूतन सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पार्षद का चुनाव लड़ा और जीते। सभापति को लेकर उनकी दावेदारी पार्टी में पहले नहीं थी अचानक उनका नाम उस समय सामने आया जब नामांकन दाखिल करने का समय समाप्त हो गया। नाम वापसी से पहले उनसे कुछ लोगों ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव न लड़ने का आग्रह किया किंतु नूतन चुनाव लड़ने के लिए अड़े रहे और अंततः वे अधिकृत प्रत्याशी को हराकर सभापति निर्वाचित होने में सफल भी हो गए।
बहरहाल नूतन सिंह ठाकुर सभापति तो बन गए किंतु जिस पार्टी ने उन्हें पार्षद बनने के लिए अपना प्रत्याशी बनाया था उस पार्टी से उन्हें 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है ।अब देखना है की नगर निगम सभापति चयन के मामले में अन्य लोगों की जो भूमिका रही है उसको लेकर पार्टी नेताओं का रुख क्या रहता है

error: Content is protected !!