Home Uncategorized कोरबा मेडिकल कॉलेज को मिले दो कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सक,लोगों को मिलेगा लाभ

कोरबा मेडिकल कॉलेज को मिले दो कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सक,लोगों को मिलेगा लाभ

0
66

acn18.com कोरबा / कोरबा के मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल की सुविधाओं में लगातार विस्तार हो रहा है। अस्पताल में मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने का सतत् प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में अस्पताल को दो कैंसर डॉक्टर मिले है। कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सक की पदस्थापना होने के बाद लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

vlcsnap 2024 04 08 17h05m02s691

वो दिन लद गए जब लोग कहा करते थे,कि कोरबा में कैंसर का उपचार नहीं हो सकता। प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही यह मिथक भी अब बदल गया है,क्योंकि कोरबा के मेडिकल कॉलेज में कैंसर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना हो गई है,वो भी एक नहीं बल्की दो। अब कोरबा में ही कैंसर का उपचार संभव हो सकेगा। इस संबंस में अस्पताल प्रबंधन ने बताया,कि मेडिकल कॉलेज में कैंसर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए शासन से पत्राचार किया गया था,जो अब जाकर पूरा हुआ है।मेडिकल कॉलेज की कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सक ने बताया,कि उन्होंने अपनी पढ़ाई रायगढ़ और रायपुर में रहकर पूरी की है। उनकी कोशिश रहेगी,कि कैंसर के मरीजों का बेहतर उपचार करे।

WhatsApp Image 2024 04 08 at 13.18.06

कोरबा मेडिकल कॉलेज को कैंसर का चिकित्सक मिलना किसी वरदान से कम नहीं है। कैंसर का ईलाज काफी महंगा होता है,जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता,ऐसे में दो कैंसर चिकित्सकों की मदद से कैंसर का उपचार काफी सस्ता और सुलभ हो जाएगा।