कोरबा: स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कोरबा जिले को और सौगात मिली है । कोसाबाड़ी स्थित कृष्णा अस्पताल के समीप युवा स्किन एवं हेयर क्लिनिक का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल कृष्णा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. विशाल उपाध्याय एवं डॉ. प्रीति उपाध्याय ने रिबन काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राजेन्द्र साहू, डॉ. प्रदीप त्रिपाठी एवं डॉ. वान्या त्रिपाठी के अलावा प्रेस क्लब कोरबा के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान एवं उपाध्यक्ष राजकुमार शाह विशेष रूप से मौजूद रहे ।
इस अस्पताल में स्किन, हेयर, नेल्स के साथ-साथ पैथोलॉजी, सोनोग्राफी और एक्सरे जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी । अब शहरवासियों को त्वचा और हेयर संबंधी समस्याओं के लिए बड़े शहरों की ओर रुख करना नहीं पड़ेगा।
आपको बता दें कि औद्योगिक नगरी कोरबा में प्रदूषण की समस्या आम है। यहां बड़ी संख्या में लोग त्वचा और बाल संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कोरबा के मरीजों को उपचार के लिए पहले बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था या फिर शहर के नामचीन अस्पतालों में गेस्ट डॉक्टर का इंतजार करना पड़ता था । लेकिन अब युवा स्किन एवं हेयर क्लिनिक के शुभारंभ होने से शहर वासियों को इसका काफी लाभ मिलेगा ।
अस्पताल संचालक डॉ. धनंजय राठौर MBBS, MD (Gold Medalist) एवं डॉ. सुमन राठौर MBBS,MD रेडियोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं देंगे।





