spot_img

कोरबा : चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, 3 गिरफ्तार , गरबा के दौरान पैर लगने से विवाद के बाद हत्या

Must Read

acn18.com कोरबा/ कोरबा जिले के बालको नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्थान पर नवरात्र के दौरान विवाद होने के बाद चाकूबाजी की घटना हुई थी। इसमें घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर फुटेज और कुछ लोगों से पूछताछ के बाद तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जबकि कुछ और की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

बालको नगर क्षेत्र में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान गरबा का भी आयोजन किया गया था। क्षेत्र के लोगों ने इसमें अपनी भागीदारी दर्ज की थी। खबर के मुताबिक गरबा करने के दौरान एक युवक का पैर लगने पर कुछ लोगों ने एतराज जताया और फिर बाद में उस पर चाकू से हमला कर दिया था। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। इस सिलसिले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मृतक अमित किरण

इस घटनाक्रम में अमित किरण नामक युवक को चाकू लगा था और आखिरकार बाद में उसके जीवन का अंत हो गया। इसे लेकर आसपास के लोगों ने पुलिस थाना के सामने प्रदर्शन किया था। पुलिस के द्वारा इस मामले में चाकू चलाने वाले और अन्य सहयोगियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी है।

हेड इंज्यूरी से विदुर यादव की मौत का खुलासा , 65 वर्षीय महिला का शव मर्चुरी में , पहचान नहीं

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

तेज रफ्तार कार ने सायकल सवार छात्र को मारी टक्कर,उछलकर दस फिट दूर जा गिरा छात्र,गंभीर रुप से हुआ घायल। देखिए वीडियो।

Acn18.com/प्रदेश के बिलासपुर जिले में जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। सत्यम चौक के पास अपनी सायकल से स्कूल जा...

More Articles Like This

- Advertisement -