Home KORBA कोरबा, पत्रकारों पर हमले के खिलाफ प्रेस क्लब में निंदा प्रस्ताव पारित,रायपुर,...

कोरबा, पत्रकारों पर हमले के खिलाफ प्रेस क्लब में निंदा प्रस्ताव पारित,रायपुर, बिलासपुर,कोरबा प्रेस क्लब मिलकर दिल्ली प्रेस क्लब और एडिटर्स गिल्ड को भेजेंगे ज्ञापन, देखिये वीडियो

0
1

IMG 20260723 WA0383

 

 

कोरबा प्रेस क्लब में पत्रकारों पर हो रहे हमलों के विरोध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में इंडिया टुडे सहित एक दर्जन पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की गई और पूरे प्रदेश से निंदा प्रस्ताव पारित कर दिल्ली प्रेस क्लब और एडिटर्स गिल्ड को भेजने का निर्णय लिया गया।

 

*”अगर यह ट्रेंड चल निकला तो सभी पत्रकारों के लिए खतरा”*

बैठक को संबोधित करते हुए रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी।ने कहा कि कुछ दिन पहले पत्रकारों के साथ बुरी तरीके से मारपीट की गई, उनके फोन छीन लिए गए। इसके बाद इस घटना को ‘जनता का गुस्सा’ बताकर पेश किया गया।

 

वक्ताओं ने चिंता जताते हुए कहा कि *”अगर यह ट्रेंड चल निकला तो आने वाले समय में हम सब पत्रकारों को इसी तरीके की घटना का सामना करना पड़ेगा। जो भी पसंद नहीं करेगा, वो ऐसे मारपीट करेगा। यह निंदनीय घटना है।”*

 

उन्होंने कहा कि हम लोग इतने सजग हैं कि अगर पत्रकारों को धक्का भी लगता है तो हम सामने आते हैं। लेकिन अब इस तरह की घटनाओं पर कहीं से कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।

 

*तीनों प्रेस क्लब एक साथ*

बैठक में छत्तीसगढ़ के तीन प्रेस क्लब के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। सर्वसम्मति से तय किया गया कि पूरे छत्तीसगढ़ की ओर से एक निंदा प्रस्ताव पारित कर इसे दिल्ली प्रेस क्लब और एडिटर्स गिल्ड को भेजा जाएगा।

 

वक्ताओं ने कहा कि *”इस तरीके की घटना पर अब तक कोई सुगबुगाहट भी नहीं है, संज्ञान भी नहीं लिया गया। इस घटना को बांटकर पेश किया जा रहा है, जो नहीं होना चाहिए क्योंकि यह आगे बढ़ेगा तो हम सबके लिए खतरा है।”*

 

रायपुर बिलासपुर और कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों ने भी इस निंदा प्रस्ताव का समर्थन किया। बैठक के अंत में पत्रकारों की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया।