Home KORBA कोरबा ब्रेकिंग: ट्रेलर ने बस को टक्कर मारी, हेल्पर और कई यात्री...

कोरबा ब्रेकिंग: ट्रेलर ने बस को टक्कर मारी, हेल्पर और कई यात्री घायल,कोरबा से सरायपाली जा रही थी यात्री बस

0
55

Acn18.com कोरबाl कोरबा से महासमुंद जिले के सरायपाली जा रही एक यात्री बस को चंपा के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे की आशंका को जानकर बस चालक ने सतर्कता का परिचय दिया लेकिन ट्रेलर ने पिछले हिस्से को चपेट में ले लिया। टक्कर के कारण बस के हेल्पर और कई यात्री बाहर गिर पड़े जिन्हें चोट आई है। कोरबा के मुदापार निवासी हेमा यादव ने बताया कि वह थल देवरी जा रही थी। सीट नहीं मिलने के कारण वह खड़ी हुई थी। अगर बस के चालक ने चतुराई से काम नहीं लिया होता तो हादसे का स्वरूप कुछ और होता।

IMG 20240211 WA0020 IMG 20240211 WA0022 IMG 20240211 WA0021