Home KORBA कोरबा ब्रेकिंग: अल अकबर और अलादीन कंपनी के हुक्का के साथ फरमा...

कोरबा ब्रेकिंग: अल अकबर और अलादीन कंपनी के हुक्का के साथ फरमा रहे थे मौज, पुलिस ने दबोचा रईसजादों को

0
42

acn18.com कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक स्थान पर सीएसईबी पुलिस और साइबर सेल की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए 7 रईसजादों को रात्रि में दबोच लिया। यह सभी अवैध रूप से हुक्का बार में मौज करते हुए पकड़े गए। यह सभी कोरबा नगर के विभिन्न क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो काफी महंगे शौक रखते हैं और इस तरह की गतिविधियों में जुड़े हुए हैं। पुलिस ने बताया कि अल अकबर और अलादीन कंपनी के हुक्का के अलावा चारकोल सहित अन्य सामान इन लोगों के पास से जप्त हुआ है। मौके से महंगी सिगरेट भी प्राप्त हुई है। सभी की कीमत हजारों में बताई गई है। पुलिस ने कोटपा एक्ट की कई धारा के अलावा दंड प्रक्रिया संहिता 91 के अंतर्गत भी इन सभी के खिलाफ अपराध पंजीबद किया है। आरोपियों के परिजनों को उनके कृत्य के बारे में अवगत करा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि एसपी जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आगे भी इस तरह की सूचनाओं पर त्वरित एक्शन लिया जाएगा।

acn hukka