Home KORBA कोरबा ब्रेक : डांस के दौरान ब्लास्ट हुआ स्मोक डिवाइस , तीन...

कोरबा ब्रेक : डांस के दौरान ब्लास्ट हुआ स्मोक डिवाइस , तीन छात्र झुलसे.

0
99

f

acn18.com कोरबा। 75 में गणतंत्र दिवस पर कोरबा जिले के बालको नगर स्थित अंबेडकर स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित कार्यक्रम में स्मोक डिवाइस के अचानक ब्लास्ट होने से तीन छात्र झुलस गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताया गया कि संबंधित छात्र एमजीएम स्कूल के हैं जो गणतंत्र पर डांस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। कार्यक्रम के अंतर्गत उनके पैर में स्मोक डिवाइस बांधा गया था जो डांस के दौरान एकाएक ब्लास्ट हो गया। इस घटना में छात्रों के निचले हिस्से में चोट आई। घटनाक्रम से यहां पर अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। फौरी तौर पर झूलते हुए छात्रों को कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

WhatsApp Image 2024 01 26 at 16.33.25 1

देखिए वीडियो…………….

error: Content is protected !!