spot_img

कोरबा : मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव ,भाजपाई पहुंचे कात्रे नगर लोगों के बीच किया तिरंगे का वितरण

Must Read

acn18.com कोरबा/ स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ कोरबा में धूमधाम से मनाई जा रही है। हर घर तिरंगा अभियान को बल देने के लिए भजपा जी जान से जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी मोतीसागर पारा स्थित कात्रे नगर पहुंचे और लोगों के बीच तिरंगा झंडा का वितरण किया ताकी वे अपने घर पर तिरंगा लगाकर प्रधानमोदी के आह्वान को पूरा कर सके।

- Advertisement -

आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए पूरे देश जुटा हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के दिन पूरे देश को तिरंगामय करने की तैयारी पूरी की जा रही है। प्रधानमंत्री के आह्वान को साकार करने के लिए भाजपाई जी तोड़ मेहनत भी कर रहे है। इसी कड़ी में भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी मोतीसागर पारा वार्ड के कात्रे नगर पहुंचे। भाजपा नेता जोगेश लांबा और गोपाल मोदी की मौजूदगी में भाजपाईयों ने कुष्ट आश्रम में रहने वाले लोगांें का हाल चाल जाना और उनके बीच तिरंगा झंडा का वितरण किया। उन्होंने सभी लोगों के झंडा दिया और उसे अपने घरों पर लगाने को कहा। भाजपा नेता जोगेश लांबा और गोपाल मोदी ने कहा,कि आजादी का यह अमृत महोत्सव हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है लिहाजा इसका जश्न सभी को मनाना चाहिए।

कात्रे नगर में रहने वाले लोग भी भाजपा नेताओं के आगमन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा,कि कुष्ठ आश्रम में लेागों का आना जाना काफी कम होता है। आजादी से पूर्व जिस तरह से यहां का दौरा किया और तिरंगे का वितरण किया उससे वे काफी खुश है और वे अपने घरों पर तिरंगा जरुर लगाएंगे।

पूरे में जिले में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा और लोग अपने घरों को तिरंगे से सजाएंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने तिरंगा ध्वज के साथ किया पथ संचलन, अभियान में भागीदारी

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -