spot_img

कोरबा : नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

Must Read

Acn18.com कोरबा/ मामले की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04 जुलाई 2022 को पीड़ित/प्रार्थिया थाना कुसमुंडा उपस्थित जाकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंधईपुर निवासी गुरविन्द सिंह भार्गव दिनांक 03 जुलाई 2022 को सुबह 08:00 बजे घर अंदर घुसकर प्रार्थिया का बुरी नियत से छेड़छाड़ किया , रिपोर्ट पर थाना कुसमुंडा में अपराध क्र 342/22, धारा 354(घ),451 IPC, 8 पॉस्को एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह द्वारा महिला संबधी अपराध में त्वरित कार्यवाही करने के दिये गए निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर* टीम गठित कर आरोपी गुरविन्द सिंह का तलाश कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक नवीन देवांगन(थाना प्रभारी कुसमुंडा), महिला प्रधान आरक्षक जलवेश कंवर, आरक्षक संजय तिवारी व विक्रम नारंग की भूमिका रही।

- Advertisement -

गिरफ्तार आरोपी :- गुरविन्द सिंह भार्गव पिता चन्द्र कुमार भार्गव उम्र 23 वर्ष साकिन मंधईपुर, चौकी पंतोरा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर चाम्पा (छ. ग.)

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब तक 600.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

तीन अपचारी बालक गिरफ्तार,अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

Acn18.com/जांजगीर जिले की अकलतरा पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। तीनों ही आरोपी अपचारी है,जो घूम...

More Articles Like This

- Advertisement -