Home छत्तीसगढ़ रायपुर में फिर चाकूबाजी: बेलगाम बदमाश, दिनदहाड़े ऑटो ड्राइवर पर किया चाकू...

रायपुर में फिर चाकूबाजी: बेलगाम बदमाश, दिनदहाड़े ऑटो ड्राइवर पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मौके से फरार

0
104

Acn18.com/भारी पुलिसिंग और अलर्ट के बाद भी राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं नहीं थम रही हैं। बदमाश बेखौफ होकर अब दिनदहाड़े चाकूबाजी कर रहे हैं। फिर इसी तरह का एक मामला देखने को मिला है। बदमाश ने एक ऑटो चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया है। चाकूबाजी से ऑटो चालक बुरी तरह से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला कबीर नगर थाने क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने ऑटो चालक को गांजा लेने के लिए भेजा था, लेकिन ऑटो चालक ने गांजा लेन से मना कर कर दिया। इस पर नाराज होकर आरोपी ने ऑटो चालक पर चाकू से कर हमला कर दिया।  फिलहाल, पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। आरोपी की तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!