Home छत्तीसगढ़ नक्सल हमलों के तीन शहीदों को कीर्ति चक्र:दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

नक्सल हमलों के तीन शहीदों को कीर्ति चक्र:दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परिजनों को दिया सम्मान, CM भूपेश ने किया नमन

0
97

Acn18.com/छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कमर तोड़ने और मुठभेड़ में शहादत को प्राप्त करने वाले तीन शहीद जवानों के परिजनों को कीर्ति चक्र से नवाजा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में जवानों के परिजनों को यह सम्मान दिया है।

बताया जा रहा है कि, तीनों शहीद जवानों में 2 बस्तर के और एक जांजगीर चांपा के रहने वाले थे। इधर, मुख्ममंत्री भूपेश बघेल ने तीनों जवानों को नमन किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि, परिजनों के साथ वे हमेशा खड़े हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन में शहीद उपनिरीक्षक दीपक भारद्वाज, शहीद प्रधान आरक्षक सोढ़ी नारायण और शहीद प्रधान आरक्षक श्रवण कश्यप के परिजनों को कीर्ति चक्र प्रदान किया। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीद दीपक भारद्वाज की पत्नी प्रंतिका भारद्वाज, शहीद आरक्षक सोढ़ी नारायण की पत्नी सुशीला सोढ़ी और प्रधान आरक्षक शहीद श्रवण कश्यप की पत्नी दुतिका कश्यप को कीर्ति चक्र प्रदान किया।

इन तीनों जवानों को राष्ट्रपति ने बस्तर के बीजापुर जिले में हुए नक्सल ऑपरेशन में सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए कीर्ति चक्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। शहीद दीपक भारद्वाज छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के मालखरौदा के पिहरीद, आरक्षक शहीद सोढ़ी नारायण बीजापुर जिले पुनुर और शहीद प्रधान आरक्षक श्रवण कश्यप बस्तर जिले के बनिया गांव के रहने वाले थे। नक्सलियों के साथ हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में इन्होंने अपनी शहादत दी थी।

img 20230509 wa0068 edited 1683719811

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त तीनों शहीद जवानों को नमन किया और उनके परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, जवानों के सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए कीर्ति चक्र मिलना परिवारजनों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है।