Home KORBA बेवा महिला के साथ हुई अपहरण के बाद गैंगरेप की घटना, पुलिस...

बेवा महिला के साथ हुई अपहरण के बाद गैंगरेप की घटना, पुलिस ने दो अरोपियों को लिया हिरासत में

0
129

Acn18.comकोरबा/प्रदेश के कोरबा जिले में एक बेवा महिला के साथ गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रजगामार चैकी क्षेत्र में यह घटना घटी है जिसके बाद ईलाके में हड़कंप की स्थिती देखी जा रही है। दो युवकों ने महिला का अपहरण कर उसके साथ दुश्कृत्य किया है। बताया जा रहा है,कि महिला शौच के लिए घर से निकली हुई थी इसी दौरान दोनों युवकों ने महिला को अपनी बाइक पर जबरिया बैठा लिया और जंगल के भीतर लेजाकर धमकाते हुए उसकी अस्मत को लूट डाली। अपने साथ हो रहे गलत काम के कारण महिला जोर जोर से चिल्लाने लगी जिसके बाद दोनों मौके से भाग निकले। मामले की जानकारी होती ही पुलिस हरकत में आई और दोनों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के नाम सोहन और राम किशन बताया जा रहा है,जिन्होंने महिला के साथ छछान झोरखी जंगल के उपर बने सागौन की बाड़ी में घटना को अंजाम दिया।