Home छत्तीसगढ़ कवर्धा ब्रेकिंग: बाबा विश्वेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी का त्रिकुंड...

कवर्धा ब्रेकिंग: बाबा विश्वेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी का त्रिकुंड और गौरी माता का मुकुट ले उड़े चोर

0
1

कवर्धा। जिले के पोड़ी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिल्हाटी स्थित बाबा विश्वेश्वर महादेव मंदिर में देर रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और भगवान के चांदी के त्रिकुंड तथा गौरी माता का चांदी का मुकुट चोरी कर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह जब पुजारी मंदिर के पट खोलने पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर जांच करने पर चांदी का त्रिकुंड और गौरी माता का मुकुट गायब मिला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पूरी चोरी की वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।