Home Uncategorized राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस ने दी डी.लिट....

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस ने दी डी.लिट. की मानद उपाधि, उल्लेखनीय जन सेवा के लिए मिला सम्मान

0
83

acn18.com रायपुर. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को शनिवार को भुवनेश्वर के कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस ने डी. लिट. की मानद उपाधि दी है. यह उपाधि उन्हें ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास के हाथों से प्रदान की गई.

image 2023 11 25T232822.803

 

राज्यपाल को यह सम्मान सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रियता के माध्यम से उल्लेखनीय जन सेवा के लिए दिया गया है. कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस के कुलपति प्राध्यापक और गणमान्य अतिथि उक्त अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित थे.

image 2023 11 25T232842.754

 

बता दें कि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ओडिशा के दौरे पर हैं. इस बीच वे शुक्रवार को भी कई कार्यक्रम में शामिल हुए. शुक्रवार को वे भुवनेश्वर के जयदेव भवन में आयोजित “मां, माटी और मानवाधिकार” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे.