Home KORBA ज्योत्सना ने कहा – रामपुर कांग्रेस का गढ़,बेरोजगारी और महंगाई के विरुद्ध...

ज्योत्सना ने कहा – रामपुर कांग्रेस का गढ़,बेरोजगारी और महंगाई के विरुद्ध है हमारी लड़ाई

0
51

acn18.com कोरबा / सांसद और कोरबा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के द्वारा चुनाव प्रचार के अंतर्गत जनसंपर्क किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से मिलने के साथ में छोटी सभाओं को संबोधित कर रही हैं। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी अभियान के अंतर्गत उन्होंने लोगों से बातचीत की और उन्हें कांग्रेस के मुद्दों के बारे में जानकारी दी।

vlcsnap 2024 03 30 18h13m53s992

इंडियन नेशनल कांग्रेस के द्वारा ज्योत्सना महंत को दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ने का अवसर दिया गया है। छत्तीसगढ़ की सामान्य सीट कोरबा से वह कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले संसद का दौरा विभिन्न क्षेत्रों में चल रहा है। कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकली ज्योत्सना ने लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि शुरू से ही रामपुर कांग्रेस का गढ़ रहा है और इस बार भी यहां से आशीर्वाद प्राप्त होगा।

vlcsnap 2024 03 30 18h14m12s341

ज्योत्स्ना ने बताया कि महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़े मुद्दे हैं जो हर किसी को प्रभावित करते हैं इसी को लेकर कांग्रेस चुनाव मैदान में है।सभी क्षेत्रों में सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार ज्योत्सना महंत राष्ट्रीय समस्याओं और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर लोगों के बीच पहुंच रही है उनका दावा है कि हर तरफ भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है