spot_img

जसराज सिंह ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान:9 साल की उम्र में बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड,मैथ्स के मुश्किल सवाल चंद सेकंड में करता है सॉल्व

Must Read

acn18.com रायपुर/ रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर के रहने वाले जसराज सिंह ने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। लोग इसे गॉड गिफ्टेड बच्चा मानने लगे है। क्योंकि इसने महज 9 साल की उम्र में ही 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और इसके अलावा एक एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज किया है।

- Advertisement -

जसराज मैथ्स के 2 डिजिट के जोड़-गुणा के 100 सवालों को 1.11 सेकंड में सॉल्व कर लेता है। 3 डिजिट के 100 सवालों को हल करने में उसे केवल 2 मिनट ही लगते हैं। इस उपलब्धि ने जसराज का नाम विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा दिया है। बच्चें के परिवार वाले और इसके स्कूल के लोग इस पर गर्व कर रहे हैं। इसने वर्ल्ड लेवल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ स्तर में भी कई मेडल हासिल किए हैं।

ट्रॉफी, मेडल्स और वर्ल्ड रिकॉर्ड के दस्तावेजों को दिखाते हुए होनहार जसराज सिंह।
ट्रॉफी, मेडल्स और वर्ल्ड रिकॉर्ड के दस्तावेजों को दिखाते हुए होनहार जसराज सिंह।

सवाल के तुरंत बाद आंसर दे देता है

मैथ्स के सवाल पूछते ही वह हवा में उंगलियों का मूवमेंट कर चंद सेकंड में ही वो जवाब दे देता है। जसराज ने यूसीमैस अबेकस में 4 सालों से लगातार अंकों का ज्ञान हासिल कर रहा है। उसके पिता तरसेम सिंह ने बताया कि वह पूरे भारत में सबसे तेज और कम समय में 100 डिवीजन में 3 डिजिट को 1 डिजिट से भाग देने वाला पहला छात्र है। साथ ही 2 डिजिट को किसी भी एक डिजिट से गुणा करने में भी वह सबसे तेज और माहिर है। जशराज का वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इन्हीं 2 आधारों पर दर्ज हुआ है। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में उसने 2 अंकों के 100 सवालों को जोड़ने में केवल 1.11 सेकंड लिए।

मेडल और अवॉर्ड से भरा है जसराज सिंह का घर, छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
मेडल और अवॉर्ड से भरा है जसराज सिंह का घर, छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

जसराज जीडी गोयनका स्कूल में पढ़ाई करता है। वो चौथी का स्टूडेंट है। स्कूल में भी अपने क्लास का टॉपर है और उसके सभी विषयों में कमांड अच्छी है। वह बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है। पिता तरसेम सिंह और मां ने उसका हमेशा सपोर्ट किया। माता जसप्रीत ने बताया की वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रोसेस के बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन उन्हें पता था कि बच्चा टैलेंटेड है।

जसराज के घर के सोफे पर रखे वर्ल्ड रिकॉर्ड के डॉक्यूमेंट्स, मेडल्स और ट्रॉफियां।
जसराज के घर के सोफे पर रखे वर्ल्ड रिकॉर्ड के डॉक्यूमेंट्स, मेडल्स और ट्रॉफियां।

 

पेरेंट्स के मुताबिक उन्होंने 1 साल तक ऑनलाइन वर्ल्ड रिकॉर्ड एजेंसियों के बारे में रिकॉर्ड दर्ज करने के प्रोसेस का पता किया। उनसे संपर्क किया। तब जाकर वर्ल्ड वाइड बुक में रिकॉर्ड दर्ज करने वाली एजेंसी ने अपना एक जज नियुक्त कर भेजा। जिसने लाइव कैमरे के सामने बच्चे को कॉपी पेंसिल में सवाल हल करवाया। जैसे ही बच्चे ने 100 सवाल 2 मिनट में हल किए वैसे ही ये बड़ी उपलब्धि उसके नाम लिख दी गई।

गुड़ा और जोड़ के सवालों के सबसे तेज आंसर देने पर एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जसराज सिंह का नाम दर्ज।
गुड़ा और जोड़ के सवालों के सबसे तेज आंसर देने पर एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जसराज सिंह का नाम दर्ज।

 

नाना के जैसे बनने का सपना

जसराज के नाना देवेंदर सिंह ढिल्लन एक समाजसेवी हैं। जसराज भी चाहता है कि वह अभी अपने नाना की तरह समाज की सेवा करने वाला बने। बच्चे से जब पूछा गया कि वह दूसरे बच्चों को किस तरह के टिप्स देना चाहता है तो उसने कहा सभी को पढ़ते समय ध्यान लगाना जरूरी है।

गणित के सवालों को सबसे जल्दी सॉल्व करने पर वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड जसराज सिंह के नाम दर्ज
गणित के सवालों को सबसे जल्दी सॉल्व करने पर वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड जसराज सिंह के नाम दर्ज

जसरात के मुताबिक अगर हमारा दिमाग कहीं और रहेगा तो हम उस सवाल में फोकस नहीं कर पाएंगे। बच्चा गुरुद्वारा भी जाता है और उसे कीर्तन शबद(अमृतवाणी) सुनना बहुत पसंद है। जसराज ने रतन टाटा के ऊपर स्पीच भी दी है जो उसके यूट्यूब चैनल में उपलब्ध है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

करंट की चपेट में आने से ट्रक के टायर में लगी आग,बाल बाल बचा चालक। देखिए वीडियो।

Acn18.com/कोरबा के झगरहा चौक पर शनिवार की दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। हाईटेंशन तार ही चपेट में आने...

More Articles Like This

- Advertisement -