Home Uncategorized Israel Attack: इजराइल में लापता हुईं एक्ट्रेस नुशरत भरूचा, जंग के बीच...

Israel Attack: इजराइल में लापता हुईं एक्ट्रेस नुशरत भरूचा, जंग के बीच टीम से टूटा संपर्क, तहखाने में थीं बंद

0
81

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Nushrratt Bharuccha stuck in Israel After Hamas Attack: इजराइल में इस वक्त युद्ध चल रहा है। फिलिस्तीन समर्थक हमास ने इजराइल पर हमला बोल दिया है, जिसकी वजह से सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि ‘अकेली’ फेम बॉलीवुड अभिनेत्री नुशरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) भी इजराइल में फंस गई हैं।

दरअसल, अभिनेत्री नुशरत भरूचा हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए इजराइल गई थीं। हालांकि, हमास के हमले के बाद एक्ट्रेस नहीं फंस गईं। बीते दिन मुंबई में बैठीं टीम ने नुशरत से बात की थी, मगर अब उनसे संपर्क टूट गया है। नुशरत कहां और किस हालत में हैं, इस बारे में उनकी टीम पता नहीं लगा पा रही है।

नुशरत भरूचा की टीम उनके लिए बहुत परेशान है। मुंबई में उनकी टीम ने कहा, “दुर्भाग्य से नुशरत इजराइल में फंस गई हैं। वह हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए वहां गई थीं। आखिरी बार उनसे शनिवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास संपर्क हुआ था, जब वह एक तहखाने में सुरक्षित थी।”