Home KORBA कई पुलिस थाना में नए कानून के बारे में दी गई जानकारी.विभिन्न...

कई पुलिस थाना में नए कानून के बारे में दी गई जानकारी.विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की रही उपस्थिति

0
98
vlcsnap 2024 07 01 18h37m43s057 1

acn18.com कोरबा/ भारतीय दंड विधान अब गुजरे जमाने का किस्सा बनकर रह गया है। भारत सरकार में तकनीकी कसरणों से कई कानून को बदल दिया है। 1 जुलाई से नए कानून चलन में आ गए हैं। कोरबा जिले के विभिन्न पुलिस थाना में इस मौके पर संक्षिप्त कार्यक्रम किए गए और लोगों को इस बारे में जानकारी दी गई।

कुसमुंडा पुलिस थाना में नए कानून के प्रति जन जागरूकता का वातावरण बनाने के लिए कार्यक्रम रखा गया। चौकी में पहुंचे लोगों का स्वागत सत्कार चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने पुष्पगुछ भेंट कर दिया। कोरबा जिले के कटघोरा, करतला, चैत्मा पाली थाना में नए कानून के क्रियान्वयन के संबंध में आयोजन किया गया और समाज के लिए अपनी भूमिका निभाने वाले प्रबुद्ध वर्ग से चर्चा की गई। नए कानून के संबंध में पुलिस कैसे काम करेगी और इस दिशा में लोगों को किस प्रकार से भूमिका निभानी होगी, इसके लिए आवश्यक जानकारी दी गई।

WhatsApp Image 2024 07 01 at 13.48.24
WhatsApp Image 2024 07 01 at 13.46.31
vlcsnap 2024 07 01 18h37m43s057