Home छत्तीसगढ़ भारत बंद’ का छत्तीसगढ़ के कई जिलों में असर:मुंगेली, कोंडागांव और गरियाबंद...

भारत बंद’ का छत्तीसगढ़ के कई जिलों में असर:मुंगेली, कोंडागांव और गरियाबंद में थमे बसों के पहिए, बस्तर चैंबर का समर्थन, रायपुर में इनकार

0
78

1 1724216464सुप्रीम कोर्ट के SC आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने की इजाजत देने के खिलाफ बुधवार को दलित-आदिवासी संगठनों ने 14 घंटे का भारत बंद बुलाया है। छत्तीसगढ़ इसका मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है।

गरियाबंद, मुंगेली, कांकेर में सुबह से जरूरी सेवाओं को छोड़कर बस, स्कूल, कॉलेज, बाजार, दुकानें बंद हैं। कांकेर में चैंबर ऑफ कॉमर्स ने समर्थन दिया है, लेकिन रायपुर में नहीं दिया है।

छत्तीसगढ़ बहुजन समाज पार्टी ने बंद का समर्थन किया है। हर जिला अध्यक्ष को मार्केट बंद करवाने की जिम्मेदारी संगठन ने दी है।