spot_img

गोमूत्र से निर्मित कीटनाशक की बढ़ गई मांग, चिर्रा और बेला पंचायत के द्वारा की जा रही खरीदी

Must Read

acn18.com कोरबा/प्रदेश सरकार के द्वारा गोबर की खरीदी के बाद अब गोमूत्र पर फोकस किया गया है। विकासखंड कोरबा की दो पंचायतों ने इस दिशा में तेजी से काम किया है। गोमूत्र से तैयार कीटनाशक और जैविक खाद की अच्छी मांग इन इलाकों में बनी हुई है।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों में गोबर संग्रहण और बिक्री का काम तेजी पर चल रहा है । इसके माध्यम से संग्राहक वर्ग अच्छी खासी कमाई करने में सफल रहा है। सरकार ने कई कारणों से अब गोमूत्र खरीदी का काम प्रारंभ किया है। प्रशासन इस पर लगातार जोर दे रहा है। कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा के अंतर्गत 2 पंचायतों में गोमूत्र की खरीदी और प्रसंस्करण तैयार किया जाना जारी है।बताया गया कि चिर्रा और बेला पंचायत में हर किसी को सरकार की योजना के बारे में जानकारी हैं और इस दिशा में दूसरों को जागरूक करने में लगे हुए हैं।

यहां बताना आवश्यक होगा कि छत्तीसगढ़ में गौठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है काफी लंबे चौड़े क्षेत्रफल में यहां पर ग्रामीण विकास की गतिविधियां चलाई जा रहे हैं। सरकार ने स्व सहायता समूह को इसके माध्यम से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में और भी क्षेत्रों में इस काम का विस्तार होगा।

अपने रिस्क पर बनाओ बेबी पाउडर लेकिन बेच नहीं सकते, बॉम्बे HC का आदेश

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -