Home KORBA मुख़ौटो की आड़ में होली पर हो सकती है घटनाएं : पुलिस...

मुख़ौटो की आड़ में होली पर हो सकती है घटनाएं : पुलिस की रहेगी नजर, विक्रेताओं को दी गई नसीहत

0
150

acn18.com कोरबा/ मुखोटे की आड़ में होली मनाने के दौरान अराजक तत्वों के द्वारा किसी भी तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा सकता है। इस तरह की आशंका होली से पहले बनी हुई हैं। इसलिए पुलिस ने ऐसी गतिविधियों को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही है। विक्रेताओं को इस संबंध में आवश्यक नसीहत दी गई है।

vlcsnap 2023 03 05 15h55m59s647

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पुलिस ने होली को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारी की हुई है। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करने के साथ यहां वहां नजर रखेगी। इस दौरान बाइक पर तीन सवारी करने वाले कार्रवाई के दायरे में आएंगे।

vlcsnap 2023 03 05 15h55m41s862

कई तरह की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मुख़ौटो का उपयोग करने वालों पर भी नजर रखने की बात कही है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर ऐसे सामानों की बिक्री करने वालों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

vlcsnap 2023 03 05 15h55m21s930

कई मौकों पर देखा गया है कि मौके की आड़ लेकर अराजक तत्व अपनी गलत मंशा को पूरा करने की कोशिश करते हैं । होली के दौरान ऐसी हरकतों की आशंका बनी रहती है इसलिए पुलिस किसी प्रकार से ढिलाई करने के मूड में नहीं है।

मवेशियों की सेवा में लगी पुलिसवालों की ड्यूटी:जानवरों की देखभाल में जुटे जवान; पानी पिलाने से लेकर चारा तक अपने हाथों से खिला रहे