Home KORBA सीएम के आगमन के मद्देनजर पुलिस ने भाजपा के कई कार्यकताओं को...

सीएम के आगमन के मद्देनजर पुलिस ने भाजपा के कई कार्यकताओं को बिठाया थाने में, घर से उठा लिया भाजयूमो के जिलाध्यक्ष को,भाजपा नेताओं ने दर्ज कराया विरोध

0
236

Acn18.comकोरबा/भेंट मुलाकात कार्यक्रत के तहत कोरबा केें रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिर्रा पहुंचे सीएम को भाजपाईयों के विरोध का सामना ना करने पड़ा इसलिए पुलिस ने भाजपा जनता युवा मोर्चा के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को घर से उठाकर थाना ले आई। पुलिस की कार्रवाई से भाजपा नेताओं में जमकर आक्रोश देखने को मिला। पुलिस ने पार्टी के युवा नेता पंकज सोनी के साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं को घंटो तक थाने में बिठाकर रखा। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीवप सिंह को जब इस बात की जानकारी हुई तब वे थाना पहुंचे और पुलिस के सामने अपना विरोध दर्ज कराया। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा,कि कांग्रेस सरकार में विकास के कोई काम नहीं हुई इस कारण कांग्रेसियो को डर था,कि भाजपाई सीएम के सामने उनकी कलई न खोल दे यही वजह है,कि उनके ईशारे पर भाजपा के साथ ही कांग्रेस के जनपद सदस्या को भी हिरासत में ले लिया।

error: Content is protected !!