Home KORBA इस मंदिर में भक्त करते हैं माता से सीधे बात, दीवारोें पर...

इस मंदिर में भक्त करते हैं माता से सीधे बात, दीवारोें पर लिखकर लगाते हैं अर्जी, रोज हजारों की संख्या में लगता है भक्तों का तांता

0
82

Acn18.com/शारदीय नवरात्री शुरू हो चुकी है और माता के देवालयों में भक्तों की भीड़ उम़ड़ने लगी है। जांजगीर में स्थित मां मनका दाई मंदिर है जहां माता और भक्तों के बीच संवाद का अनोखा तरीका है। भक्त माता से कहते हैं अपनी सीधी बात, माता भी भक्तों की फरियाद पड़ लेती है, और उनकी मनोकमाना पुरी करती है। बात अजीब है, पर सत्य है। जांजगीर चांपा जिले के खोखरा में विराजित मां मनका दाई मंदिर के दिवालों पर हजारों की संख्या में भक्त अपनी बात व  मनोकामना लिखकर माता से सीधे बात करते हैं। माता भी उनकी फरियाद को पूरी करती है, यही वजह है कि अब दिनोंदिन दीवारों पर संदेशो की संख्या बढ़ती जा रही है।

दीवारों पर लिखते हैं अपनी बात

कोई् भी, कैसी भी अर्जी हो भक्त इस मंदिर में आकर दीवारों पर लिखते हैं यह उनके मनोकामना बताने का तरीका भी अनोखा है, भक्तगण मुख्य मंदिर के दीवार पर अपनी प्रार्थना लिखते हैं। इसे माता और भक्तों के संवाद का तरीका मान सकते हैं। शायद भक्तों को लगता है कि ऐसे दीवार में अपनी बात लिखने से मां मनका दाई तक वह बात पहुंचती है और पूर्ण फलिभुत होती है। भक्‍तों की कई समस्या, मांग और कामना होती है, वह मंदिर में माता के पास अपना दुखड़ा लेकर आते हैं। पूजा उपासना चड़ावे के साथ ही वे मां मनका से सीधे बात करना चाहते हैं।

यही वजह है कि मंदिर प्रबंधन की आरे से दीवार पर लिखने की मनाही के बावजूद रोज हजारों की संख्या में भक्त अपनी फरियाद लिख रहें हैं। मां मनका दाई के भक्तों ने अपने आराध्य देवी से बात, संवाद करने के इस तरीके से उनको लगता है कि वे देवी के और करीब पहुचते हैं। इस तरह फरियाद लिखने से उनकी मनोकामना पूरी होती है।