spot_img

भूपेश कैबिनेट की आज अहम बैठक:संविदा-दैवेभो कर्मचारियों को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर भी होगी चर्चा

Must Read

Acn18.com/भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज होने वाली है। विधानसभा के मानसून सत्र से पहले होने वाली इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि कई अहम प्रस्तावों को बैठक में मंजूरी मिल सकती है और सरकार छत्तीसगढ़ के संविदा और दैवेभो कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।

- Advertisement -

प्रदेश में स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल चल रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है, लिहाजा इसे लेकर भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। नियमितिकरण को लेकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने संकेत दिये थे। फिलहाल सभी विभागों की जानकारी मंगाई गई है। सभी से चर्चा के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचेंगे।

बैठक में मानसून सत्र के दौरान अनुपूरक बजट की स्वीकृति के साथ विपक्ष को जवाब देने की रणनीति भी तैयार की जाएगी। इसके अलावा मानसून के आगमन के साथ ही किसानों को पर्याप्त बीज,खाद कीउपलब्धता और सरकारी की आगामी रणनीति को लेकर चर्चा होगी। सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में ये बैठक होगी, जिसमें भूपेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आईटीएसए अस्पताल का किया शुभारंभ ,छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई ऊँचाई

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित आईटीएसए हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया।...

More Articles Like This

- Advertisement -