Home KORBA भूपेश कैबिनेट और विधायक दल की आज अहम बैठक:कर्मचारियों की हड़ताल और...

भूपेश कैबिनेट और विधायक दल की आज अहम बैठक:कर्मचारियों की हड़ताल और मानसून सत्र पर होगी चर्चा, अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

0
139

Acn18.com/छत्तीसगढ़ में भूपेश कैबिनेट और कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक आज होनी है। शाम 6 बजे से सीएम हाउस में ये बैठकें शुरू होगी। जिसमें विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी साथ ही विधानसभा में पेश होने वाले विधेयकों को इस बैठक में मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा कर्मचारियों के आंदोलन पर भी चर्चा संभव है।

भारतीय स्टाम्प अधिनियम में राज्य के मुताबिक जरूरी संशोधन पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही बैठक में कई अन्य अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। विधायक दल की बैठक में मानसून सत्र के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। विपक्ष के सवालों और सत्ता पक्ष माकूल तरीके से जवाब दे पाए इसकी रणनीति आज होने वाली विधायक दल की बैठक में बनेगी।

चुनाव से पहले विधानसभा का आखिरी सत्र
विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और ये 21 जुलाई तक चलेगा। राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव से पहले यह विधानसभा का ये आखिरी सत्र होगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक विधानसभा के मानसून सत्र में कुल 4 बैठकें होगीं और इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ ही अन्य शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। ये 5वीं विधानसभा का 17वां सत्र होगा, क्योंकि इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस लिहाज से विधानसभा का ये सत्र काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ये सत्र कई अहम घोषणाओं से भरा हो सकता है। इस सत्र में सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी।

सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष
चुनाव से पहले होने वाले इस आखिरी सत्र में विपक्ष ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की सूचना दी है। भले ही ये सत्र केवल 4 दिनों का होने वाला है, लेकिन इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष सदन के भीतर अपनी पूरी ताकत लगाने की कोशिश करते दिखाई देंगे और इस समय जोरदार बहस और हंगामे के भी आसार हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही पूरी तैयारी के साथ सदन में उतरेंगे।

error: Content is protected !!