Home Astrology खनिज न्यास की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय,  मंत्री और कलेक्टर...

खनिज न्यास की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय,  मंत्री और कलेक्टर ने कहा की गुणवत्ता के साथ नहीं होगा समझौता, देखिए वीडियो

0
16

 

 

खनिज न्यास मद के तहत कितना काम हुआ है कितने प्रस्ताव स्वीकृत करने योग्य हैं इस पर विचार विमर्श करने के लिए बैठक आहूत की गई. कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत जिले के विधायक महापौर कलेक्टर एसपी समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए. खनिज न्यास की बैठक जिलाधीश कोरबा के सभागार में आयोजित की गई चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ ही नए प्रस्तावों पर खूब विचार विमर्श किया गया. कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया की जो भी प्रस्ताव आए हैं उन्हें गुण दोष के आधार पर स्वीकृत अथवा अस्वीकृत किया गया. उन्होंने बताया कि पूर्व में जिन कार्यों को अनुमति दी गई थी उनके प्रगति की समीक्षा की गई  कोरबा जिलाधीश ने बताया की बैठक में अनेक विषयों पर चर्चा के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया  कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल द्वारा लगाए गए आरोप को निराधार बताया उन्होंने कहा की रेत चोरी राखड़ चोरी का आरोप लगाने वाले जरा यह भी तो बता दे कि जब हमारे पास एक ट्रैक्टर और ट्रक नहीं है तो क्या इन सामग्रियों को सिर पर दोएंगे Screenshot 20260413 160613 Gallery