CBSE 10th Result 2026 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल बोर्ड ने नतीजे समय से कुछ पहले ही जारी कर दिए हैं, क्योंकि परीक्षा के दूसरे चरण (Phase 2) की शुरुआत 15 मई से होने जा रही है। 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हुई थीं, जिसमें देशभर से 14 लाख से अधिक छात्रों और 11 लाख से अधिक छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई 10वीं के नतीजों में इस साल शानदार सफलता देखने को मिली है। कुल 93.70 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले बेहतर है। इस बार छात्रों ने अंकों की झड़ी लगा दी है। 2.20 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं, जबकि 55,000 से ज्यादा छात्र ऐसे हैं जिन्होंने 95 प्रतिशत से अधिक का स्कोर खड़ा किया है। हालांकि, करीब 1.47 लाख छात्रों को कंपार्टमेंट की श्रेणी में रखा गया है, जिन्हें बोर्ड जल्द ही परीक्षा पास करने का दोबारा मौका देगा।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट? (How to Check CBSE 10th Result 2026?)
CBSE 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Secondary School Examination (Class X) Results 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
DigiLocker के जरिए ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
वेबसाइट के अलावा छात्र डिजिटल माध्यम से भी अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं:
- DigiLocker की वेबसाइट या ऐप पर जाएं और अपने अकाउंट में लॉगिन करें (अकाउंट न होने पर आधार कार्ड के जरिए साइन-अप करें)।
- होमपेज पर ‘CBSE Board Results’ सेक्शन को खोजें।
- अपनी कक्षा (10th) और जरूरी विवरण दर्ज करें।
- आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे आप सीधे सेव कर सकते हैं।
जल्द शुरू होगा दूसरा चरण
इस बार बोर्ड ने तेजी दिखाते हुए नतीजों को अप्रैल के मध्य में ही जारी कर दिया है। इसका मुख्य कारण 15 मई से शुरू होने वाली दूसरे फेज की परीक्षाएं हैं। बोर्ड का लक्ष्य है कि छात्र समय रहते अपने प्रदर्शन का आकलन कर लें ताकि अगले शैक्षणिक सत्र या आगामी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर सकें। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी और अपडेट के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार www.cbse.gov.in पर नजर बनाए रखें






