Home छत्तीसगढ़ लाखों रुपए की अवैध इमारती लकड़ी जप्त

लाखों रुपए की अवैध इमारती लकड़ी जप्त

0
119

acn18.com/  बैकुंठपुर। बैकुंठपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की। वन परिक्षेत्र अधिकारी भगन राम खेस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम टेमरी में लाल बहादुर सूर्यवंशी के घर सर्च वारंट के तहत छापा मारा गया। तलाशी के दौरान लाखों रुपये की कीमती लकड़ी जब्त की गई।

Untitled 447

जप्त सामग्री में 18 नग सागौन लट्ठा, 4 नग साल चिरान पटरा, 6 नग कुम्हार लट्ठा, 10 नग तैयार दरवाजा और 26 नग शीशम पटरा शामिल हैं। सभी लकड़ियों को शासकीय वाहन से छिंदडाड़ डिपो ले जाया गया।