Home Astrology खोल रखी थी शराब की अवैध फैक्ट्री : धमतरी जिले की भखारा पुलिस...

खोल रखी थी शराब की अवैध फैक्ट्री : धमतरी जिले की भखारा पुलिस ने सैकड़ों बोरी लाहन किया जब्त, कई भट्ठियों को तोड़ा

0
6

 

धमतरी जिले में भखारा पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए तीन जगहों से शराब, लाहान और नगदी सहित भारी जप्ती की।

कोसमर्रा में 29 पौवा शराब के साथ युवक गिरफ्तार

 

आरोपी लेखराम पारधी
आरोपी लेखराम पारधी

कोपेडीह में अवैध महुआ शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई
अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर पुलिस ने कार्रवाई कर 170-180 बोरी लाहान और संचालित भट्ठियों को नष्ट किया। इस कदम से अवैध शराब नेटवर्क में खलबली मच गई है और कई संचालक फरार बताए जा रहे हैं।

अवैध महुआ शराब निर्माण पर कार्रवाई
अवैध महुआ शराब निर्माण पर कार्रवाई

कोलियारी मोड़ में मोटरसाइकिल सवार से 35 पौवा शराब जब्त

घेराबंदी के दौरान पुलिस ने 54 वर्षीय तुलसी राम साहू को पकड़ा। जिसके पास से 35 पौवा शराब, मोटरसाइकिल और नगदी सहित कुल ₹17,800 की जप्ती की गई। आरोपी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आरोपी तुलसी राम साहू
आरोपी तुलसी राम साहू

पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी और कड़ी निगरानी के साथ जारी रहेगा