spot_img

सरगुजा रेंज के आईजी गर्ग ने संभाला कामकाज,अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बेहतर करने पर होगा फोकस

Must Read

acn18.com अंबिकापुर/2007 बैच के आईपीएस अधिकारी रामगोपाल गर्ग ने सरगुजा पुलिस रेंज मैं आईजी का पदभार संभाल लिया है। अपनी पदस्थापना उसके बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा की और प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। अधिकारियों से बैठक करने के बाद वे संभाग के लिए रणनीति तैयार करेंगे।

- Advertisement -

हाल में ही हुए फेरबदल के बाद सरगुजा रेंज की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारी रामगोपाल गर्ग को दी गई है। पदभार संभालने के बाद स्थानीय पत्रकारों से उन्होंने चर्चा की और बताया कि संभाग में अपराध के नियंत्रण के साथ-साथ लॉ एंड ऑर्डर को बेहतर करने की उसकी दिशा में काम किया जाएगा। संभाग के सभी जिलों में अच्छी पुलिसिंग हो यह हमारी कोशिश होगी।

आईजी ने बताया कि जल्द ही अपराधों की समीक्षा करने के साथ इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। इसी हिसाब से पुलिस की स्ट्रेटेजी बनेगी। आईजी ने बताया कि वर्तमान दौर में साइबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौती है। लोगों को इस प्रकार के अपराध से कैसे बचाया जाए, इसके लिए पुलिस बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएगी।

सरगुजा रेंज की सीमा मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश और झारखंड से लगती है इस नाते इसका महत्व काफी बढ़ जाता है। इंटरस्टेट क्राइम के मामले ऐसे क्षेत्रों में जाना होते हैं और पुलिस के सामने जिम्मेदारियां काफी होती हैं।

24 हजार कीमत का गांजा पकड़ा कोरबा पुलिस ने, इस मामले में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पलायन करने वाले 9000 से ज्यादा मजदूरों की हुई वापसी,घर आ जा संगी अभियान की सफलता

acn18.com कोरबा/ लोकसभा चुनाव में अधिकतम मतदान हो, इसके लिए निर्वाचन आयोग और प्रशासन काम कर रहा है। जांजगीर...

More Articles Like This

- Advertisement -