Home Uncategorized ‘मैं भजनलाल शर्मा…’ राजस्थान को मिला 14वां मुख्यमंत्री

‘मैं भजनलाल शर्मा…’ राजस्थान को मिला 14वां मुख्यमंत्री

0
67

acn18.com राजस्थान /राजस्थान को आज भजनलाल शर्मा के रूप में 14वां मुख्यमंत्री मिल गया है। राजधानी राजस्थान की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अल्बर्ट हॉल, जयपुर के सामने किया गया।

CM Bhajanlal Sharma

आज सीएम के अलावा राज्य के दो उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी एवं प्रेमचंद बैरवा ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। जानकारी के मुताबिक तीनों ही नेताओं को राज्यपाल कलराज मिश्र ने शपथ दिलवाई। बता दें कि आज ही उनका जन्मदिन है।

आज शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कुल 15 केंद्रीय मंत्री और 11 सीएम सहित प्रदेश कई बड़े नेता शामिल रहे।

बता दें शपथ से पहले भजनलाल शर्मा ने सुबह गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन किए और इसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता के चरण धोकर उनका आशीर्वाद भी लिया।

पुलिस को चकमा देकर फरार आरोपी गिरफ्तार ,पत्रकार से लूटपाट करने का आरोपी है राहुल