Home KORBA पति ने रस्सी से घोंट दिया पत्नी का गला:चरित्र शंका में ली...

पति ने रस्सी से घोंट दिया पत्नी का गला:चरित्र शंका में ली जान, आरोपी गिरफ्तार; कुछ दिन पहले पत्नी ने दर्ज कराया था केस

0
247

Acn18.com/बालोद जिले के ग्राम देवी नवागांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति देवधर निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम देवी नवागांव का रहने वाला देवधर निषाद अपनी पत्नी झमित निषाद के चरित्र पर शक करता था। इसे लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। सोमवार रात को भी दोनों पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर आरोपी पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वो थाने में सरेंडर करने के लिए जा रहा था।

रास्ते में बेसुध होकर चलते देखकर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने उसे देखा, जिस पर उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और खुद को पुलिस के हवाले करने के लिए थाने जा रहा है। इसके बाद आरोपी को लेकर पुलिस थाने ले आई। आरोपी ने बताया कि रस्सी से गला घोंटकर उसने पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को लेकर पुलिस उसके घर आई, जहां महिला की लाश पड़ी हुई थी।

गांववालों ने बताया कि महिला ने कुछ दिन पहले अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

error: Content is protected !!