Home Uncategorized पति ने कर दी पत्नी की हत्या,आाखिर क्या थी वजह जानिए यहां..

पति ने कर दी पत्नी की हत्या,आाखिर क्या थी वजह जानिए यहां..

0
94

acn18.com कोरबा / कोरबा के दीपका क्षेत्र में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है,जहां चरित्र शंका को लेकर राजीव नगर झाबर में एक व्यक्ति ने कुदारी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जिसके खिलाफ धारा 302 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

vlcsnap 2024 04 29 11h44m09s734

चरित्र शंका को लेकर एक व्यक्ति ने कुदारी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है जहां राजीव नगर झाबर में यह घटना सामने आई। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब मृतका का पुत्र घर लौटा और अपनी मां को लहुलुहान अवस्था में पाया,इसके बाद तत्काल लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया,जिसके खिलाफ धारा 302 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

vlcsnap 2024 04 29 11h44m32s443