spot_img

आग की चपेट में आने से झुलसे पति और पत्नी , पोड़ीबहार क्षेत्र में सामने आई घटना , अस्पताल में चल रहा दोनों का उपचार

Must Read

ACN18.COMकोरबा/रामपुर चौकी अंतर्गत पोड़ी बहार बस्ती में रहने वाले पति और पत्नी आग की चपेट में आने से गंभीर रुप से झुलस गए। घटना में पत्नी करीब 95 फीसदी जल गई है जबकि पति का दोनों हाथ और छाती झुलसा है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

- Advertisement -

अंधेरे को दूर भगाने के लिए चिमनी का सहारा लेना एक दंपत्ति को काफी महंगा पड़ गया। आग की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह से झुलस गए। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका उपचार जारी है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है जहां पोड़ी बहार में रहने वाला मुकेश तंवर व उसकी पत्नी सुनीता तंवर बीती रात खाना खाकर सो रहे थे। पत्नी खाट पर सोई थी वहीं पति जमीन पर सो रहा था। रात करीब दो बजे बिजली गुल हो गई। अंधेरे को दूर करने के लिए सुनीता ने चिमनी जलाकर जमीन पर रख दिया। करीब आधे घंटे बाद सुनीता के कपड़े पर आग लग गई और देखते ही देखते सुनीता आग की लपटों से घिर गई। पत्नी को बचाने मुकेश ने कंबल का सहारा लिया और जैसे-तैसे आग को बुझाया। दोनों की चीख सुनकर पड़ोसियों की नींद खुली और डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार जारी है।

आगजनी की इस घटना में सुनीता करीब 95 फीसदी झुलस गई है वहीं मुकेश का दोनों हाथ और छाती झुलसा है। चूंकी सुनीता नवविवाहीता है इस कारण कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष दोनों का बयान लिया गया।

20 बंद कोयला खदानें होंगी शुरू:ये खदानें सुरक्षा तथा व्यावसायिक कारणों से बंद की गई थीं, दोबारा शुरू होने वाली खदानों में छत्तीसगढ़ की 4 हैं

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -