CG में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत:50 फीट गहरी खाई में गिरी ऑटो, मृतकों में 3 महिलाएं; बच्चा समेत 2 घायल

0
92
घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां एक ऑटो 50 फीट गहरे खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। सोनक्यारी चौकी क्षेत्र में हुए इस हादसे में बच्चा समेत 2 लोग घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर 6 लोगों को लेकर ऑटो ग्राम सोनक्यारी से ग्राम करदना की ओर जा रहा थी। इस दौरान करदना घाटी में ऑटो अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया है।

महिला के सिर से अधिक खून बह गया था। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
महिला के सिर से अधिक खून बह गया था। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आस-पास के लोगों ने बताया की ऑटो तेज रफ्तार में थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद आस-पास के लोगों की मदद से ही घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान एक महिला की जान गई है। इसके अलावा अन्य घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

इस हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंचे और शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगे।
इस हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंचे और शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगे।

ऑटो चालक और उसकी पत्नी की मौत

बताया जा रहा है कि जिस पुरुष ,की इस हादसे में मौत हुई है। वह खुद ऑटो चालक था। घटना के वक्त वही ऑटो चला रहा था। जबकि मृतक 3 महिलाओं में उसकी पत्नी भी शामिल है।

1-:ऑटो चालक बुधनाथ राम ,पत्नी फूलमती बाई,

2- सेवंती बाई

4- बृहस्पति बाई

ये लोग हुए घायल

1-दिलेश्वर राम (8वर्ष)

2-निर्मल तिग्गा (57)

खबर लगातार अपडेट हो रही है..

खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, 3 युवकों की मौत:मोबाइल खरीदने जा रहे थे तीनों, मौके पर ही चली गई जान

खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक जा भिड़ी थी।
खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक जा भिड़ी थी।

10 दिन पहले जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया था। जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई थी। यहां खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक जा भिड़ी। जिसके चलते तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हादसा कुनकुरी थाना क्षेत्र में हुआ था