Home Astrology भीषण सड़क हादसा, सायकल सवार की मौत गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य...

भीषण सड़क हादसा, सायकल सवार की मौत गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम

0
183

भीषण सड़क हादसा, सायकल सवार की मौत

गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्का जामScreenshot 20251203 140317 Gallery

सक्ती जिले के अड़भार मेन रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सायकल सवार को कुचल दिया। हादसे में बड़े देवगांव निवासी राधे उराव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है, जिससे डभरा–सक्ती मार्ग पूरी तरह जाम हो गया है।

गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग डभरा–सक्ती मार्ग पर किया चक्का जाम
कर दिया है, जिससे डभरा–सक्ती मार्ग पूरी तरह जाम हो गया है।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुँच गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, राधे उराव अड़भार स्थित एक वेल्डिंग शॉप में काम करता था। काम से घर लौटते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और सड़क खून से लथपथ हो गई।

हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया है।
पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!