Home Astrology भीषण हादसा, खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रेलर ने मारी टक्कर, 15 से ज्यादा...

भीषण हादसा, खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रेलर ने मारी टक्कर, 15 से ज्यादा घायल

0
19

रिपोर्टर: नीरज शुक्ला IMG 20260411 WA0016 IMG 20260411 WA0023 IMG 20260411 WA0018

 

मैहर के नादन थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-30 रिगरा ब्रिज के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर में सवार 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

 

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और नेशनल हाईवे-30 पर लंबा जाम लग गया। सभी घायल बेलदरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

 

घायलों को अस्पताल में भर्ती

घायलों को डायल-112 और हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से मैहर और अमरपाटन के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया है।