spot_img

17 जनवरी का राशिफल:सिंह राशि के लोगों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा और मेष राशि वालों की तरक्की के योग हैं

Must Read

17 जनवरी, मंगलवार को श्रीवत्स नाम का शुभ योग बन रहा है। जिससे मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं। मिथुन और मकर राशि के लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है। सिंह राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। कन्या और कुंभ राशि वालों को तरक्की के मौके मिल सकते हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा।

- Advertisement -

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए मेहनत और विश्वास की जरूरत है। इससे आपको मन मुताबिक नतीजे मिलेंगे। किसी तरह की प्रॉपर्टी संबंधी समस्या है तो उस पर ध्यान दें। आपका काम बन सकता है।
नेगेटिव- बिना सोचे-समझे दूसरों की बातों पर विश्वास ना करें। वरना आप खुद को मुसीबत में डाल लेंगे। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। कार्यों के प्रति बहुत अधिक मेहनत भी करने की आवश्यकता है। किसी भी तरह की आवाजाही से परहेज करें।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी भी तरह का रिस्क लेने से मुसीबत बढ़ सकती है। कोई व्यवसाय की निवेश करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं। उच्चाधिकारियों के साथ संपर्क में बने रहे।
लव- पारिवारिक व्यवस्था को लेकर सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव रहेगा, समझदारी से काम लें। युवाओं के प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव और व्यस्तता की वजह से डायबिटीज और बीपी संबंधी परेशानी बढ़ सकती हैं। अपनी नियमित जांच करवाएं और परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

वृष – पॉजिटिव- आज आपका अधिकतर समय घर की साज सज्जा तथा रखरखाव संबंधी कार्यों व खरीदारी में व्यतीत होगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। अन्य कई तरह की गतिविधियों में भी आप अपनी उपस्थिति रखेंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थी लोग मेहनत करें तथा अपना मनोबल बनाए रखे। मनोनुकूल सफलता ना मिलने पर घबराने की बजाय पुनः प्रयास करें। खर्चा करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। व्यक्तिगत कार्यों में भी कुछ व्यवधान आ सकते हैं।
व्यवसाय- काम करने के तरीकों में बदलाव न करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित होंगी।
लव- घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। तथा प्रेम संबंध मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के संपर्क में ना आए तो उचित रहेगा। वरना आप मानसिक रूप से कुछ दिक्कतें महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। कुछ खास लोगों के साथ संपर्क बनेंगे जो कि फायदेमंद भी साबित होंगे। आपके अधिकतर काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। जिससे मन में सुकून रहेगा। वाहन आदि खरीदने की योजना है तो तुरंत अमल करें।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, परंतु उनसे उलझे नहीं। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य की वजह से चिंता रह सकती है। अगर किसी से कोई प्रॉमिस किया है तो उसे पूरा करना भी आपकी जिम्मेदारी रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में लापरवाही बरतना उचित नहीं है। मार्केटिंग तथा ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से आपको विशेष लाभ हो सकता है। नौकरी में अपने काम पर किसी का हस्तक्षेप ना होने दें, क्योंकि गलती होने पर उसका दुष्प्रभाव आपको ही भुगतना पड़ेगा।
लव- परिवार के किसी सदस्य को उपलब्धि प्राप्त होने से घर में उत्सव भरा वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य- कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या दोबारा शुरू हो सकती हैं। सावधानी बरतें। आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव– घर में खास रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और व्यस्तता रहेगी। तथा आपसी विचार विमर्श से कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। आप अपने व्यक्तित्व का व्यवहार को निखारने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें आप अवश्य सफल होंगे।
नेगेटिव- इस वक्त किसी भी छोटी से छोटी बात को भी नजरअंदाज ना करें। और सचेत रहें। परंतु अपने गुस्से और आवेग पर कंट्रोल रखें। आपका सहज और संयमित स्वभाव आपके मान-सम्मान को बनाए रखेगा। खर्चों के मामले में दरियादिली ना रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में दिन की शुरुआत में कुछ दौड़-भाग रहेगी। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। नौकरी में कागजी कार्यों को बहुत अधिक ध्यान पूर्वक करें, क्योंकि छोटी सी गलती भी आपको बड़ी मुसीबत में डाल देगी।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। मनोरंजन प्रोग्राम बनाएंगे। युवा प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने करियर को नजरअंदाज ना करें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान महसूस होगी। अपनी दिनचर्या और खानपान को उचित बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- लोगों की परवाह ना करके अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। पहले तो सवाल उठेंगे, परंतु आपकी उपलब्धि हासिल होने पर यही लोग आपके पक्ष में भी होंगे। आपकी योग्यता लोगों के समक्ष खुलकर सामने आएगी।
नेगेटिव- अपने मन को संयमित करके रखना अति आवश्यक है। क्योंकि तनाव और विचलित होने की अवस्था में कार्यप्रणाली प्रभावित होगी। व्यर्थ की ईगो और गुस्सा रखना ठीक नहीं है। अनावश्यक यात्रा को स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- कोई रुकी हुई पेमेंट आज मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। कार्य क्षेत्र में लगभग सभी काम समय अनुसार पूरे होते जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से करें क्योंकि पदोन्नति के अवसर बने हुए हैं।
लव- मित्रों तथा संबंधियों से मुलाकात के अवसर बनेंगे और पुरानी बातें भी ताजा होंगी। तथा आप अपने अंदर पुनः नई उर्जा का संचार महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। पानी का प्रयोग करते समय उसकी शुद्धता का ध्यान अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक व खुशी भरी परिस्थितियां बना रहा है। इसलिए आलस छोड़े और एकाग्रचित्त होकर अपने कार्यों पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति भी अब बेहतर होना शुरू हो रही है। शॉपिंग आदि में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- यह समय बहुत ही समझदारी और सूझबूझ से व्यतीत करने का है। बच्चों के दोस्तों व उनकी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। परंतु डांट-फटकार की बजाए समझदारी और शांति से काम ले, इससे परिस्थितियां जल्दी ही संभल जाएंगी।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक गतिविधियां कुछ बेहतर होना शुरू हो रही है। तरक्की के महत्वपूर्ण मौके मिल सकते हैं। लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। नौकरीपेशा व्यक्ति भी अपने काम के प्रति अत्यधिक सावधानी बरतें।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन व आमोद-प्रमोद संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। जिससे आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए लापरवाही ना बरतें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव हो रहा है। जिस काम में हाथ डालेंगे वो ठीक से पूरा हो जाएगा। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को भी अपनी मेहनत के द्वारा अचानक ही कोई उपलब्धि प्राप्त होगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है। कहीं भी निवेश करते समय पहले पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। किसी भी दस्तावेज या पेपर संबंधी कार्य में हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें पढ़ लें।
व्यवसाय- चिटफंड, शेयर्स आदि जैसी गतिविधियों में निवेश करने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य करें। बिजनेस में मैन्युफैक्चरिंग संबंधी कामों पर ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है। क्योंकि लापरवाही की वजह से नुकसान तो होगा ही साथ में मान-सम्मान पर भी धब्बा लगेगा।
लव- घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और खुशी भरा वातावरण रहेगा। लव पार्टनर के साथ मिलने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- नसों में दर्द व खिंचाव जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। योगा तथा व्यायाम पर भी अधिक समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो कि बहुत अधिक लाभदायक साबित भी होगी। विद्यार्थी अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलने से राहत महसूस करेंगे। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे।
नेगेटिव- किसी नजदीकी व्यक्ति के व्यवहार जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न होने से टेंशन रहेगी। बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप से समस्या और बिगड़ सकती है इसलिए सावधान रहें। तथा घर के मामलों को आपस में ही निपटाए तो उचित रहेगा।
व्यवसाय- अपने व्यवसायिक कार्य प्रणाली में दूसरों पर विश्वास करने की बजाय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। रुका हुआ या उधार दिया पैसा पाने के लिए कोशिश करते रहें, इसमें काफी हद तक सफल रहेंगे। नौकरी में ट्रांसफर संबंधी गतिविधियां रुकी रहेंगी।
लव- पारिवारिक गलतफहमियां आपस में ही सुलझाने से समस्या का समाधान भी अवश्य ही मिल जाएगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल व मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। अपनी क्षमता से अधिक कार्य भार लेना आपकी परेशानियों को बढ़ाएगा। आयुर्वेदिक इलाज लेना उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- समय अनुकूल चल रहा है। इसलिए प्रयासरत रहें, और उपलब्धियां हासिल करें। निवेश संबंधी कार्यों के लिए भी समय उत्तम चल रहा है। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका निस्वार्थ योगदान समाज में आपको सम्मानित भी करेगा।
नेगेटिव- आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है जिसका दुष्प्रभाव आपके परिवार पर भी पड़ेगा। और किसी की षड्यंत्रकारी योजना का भी शिकार हो सकते हैं। नकारात्मक गतिविधियों और लोगों से खुद को दूर रखें तथा खर्चों पर भी लगाम लगाएं।
व्यवसाय- मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के लोग कायल हो जाएंगे। तथा आपको महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल हो सकते हैं। परंतु इनकम के मार्ग अभी धीमी ही रहेंगे इसलिए धैर्य रखना अति आवश्यक है। क्योंकि वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम घर में सुखद वातावरण बनाकर रखेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। परेशानी उत्पन्न होने पर तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल हो रही है। आपके रुके हुए कार्यों में पुनः गति आएगी। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय व्यतीत करना और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएगा। मनोरंजक दिनचर्या रहेगी।
नेगेटिव- आपके अपने ही कुछ मित्र आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। बेहतर होगा कि उनकी बातों पर विश्वास ना करके अपनी योग्यता के अनुसार ही सारे निर्णय ले, तो उत्तम रहेगा। किसी प्रकार के आर्थिक नुकसान व मानहानि की भी संभावना बन रही है।
व्यवसाय- प्रभावशाली व्यवसायिक लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और आपको व्यवसाय में तरक्की संबंधी उत्तम जानकारी प्राप्त होगी। आपको नए आर्डर और अनुबंध भी प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्ति काम की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे।
लव- आप अपनी व्यस्तता की वजह से परिवार को ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु पारिवारिक जनों का सहयोग आप में विश्वास व आत्मबल को बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिर दर्द या माइग्रेन शुरू हो सकता है। समय पर अपना उचित इलाज लेंगे तो जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में आप खुद को व्यस्त रखेंगे और बेहतरीन सफलता भी हासिल होगी। सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिससे आपका मान-सम्मान और संपर्क का दायरा विस्तृत होगा।
नेगेटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपने मन को संयमित रखें, तनाव ना हावी होने दे। घर के वरिष्ठ तथा बुजुर्ग लोगों की सलाह पर अवश्य ध्यान दें। आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। जो कि भविष्य में बेहतरीन फायदेमंद साबित होगी।
व्यवसाय- बिजनेस में ग्रह स्थितियां आपके लिए बेहतरीन समय बना रही हैं। इनका उपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। नौकरी में आपकी उचित कार्य क्षमता के बल पर आपकी पदोन्नति भी सुनिश्चित है।
लव- घर में शांति पूर्ण माहौल बना रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें अन्यथा आपके घर में भी क्लेश हो सकता है।
स्वास्थ्य- डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित लोग अपना विशेष ध्यान रखें, तथा नियमित जांच करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- आज किसी विशेष व्यक्ति अथवा मित्र से मुलाकात होगी और कोई महत्वपूर्ण सूचना भी प्राप्त होगी। विवाह योग्य लोगों के लिए बेहतरीन रिश्ता आने की भी संभावना है। परंतु खर्चों मामले में सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि गलत वस्तु की खरीदारी हो सकती हैं।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका अधिकार पूर्ण रवैया दूसरों को आहत भी कर देता है। बेहतर होगा कि समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाते चाहे। परंतु मन में कुछ अनहोनी जैसी आशंका होने से भय रहेगा, लेकिन यह मात्र आपका भ्रम ही हैं।
व्यवसाय- कारोबार में अपने माल की क्वालिटी पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। क्योंकि प्रतिस्पर्धा के दौर में सावधानी तो बरतनी पड़ेगी। हालांकि उच्च अधिकारियों व अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोग ऑफिस में चल रही राजनीति से कुछ परेशान रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य घर में शांति और व्यवस्था बनाकर रखेगा। प्रेम संबंध भी रोमांटिक रहेंगे।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। खानपान में सुधार लाएं तथा योगा, व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -