Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में आज और कल भी बारिश के आसार:रायपुर-बस्तर समेत सभी संभागों...

छत्तीसगढ़ में आज और कल भी बारिश के आसार:रायपुर-बस्तर समेत सभी संभागों में अलर्ट; नम हवाओं से तापमान 15 डिग्री तक गिरा

0
128

छत्तीसगढ़ में मंगलवार शाम होते ही मौसम ने फिर करवट ली। प्रदेश के आस-पास 2 चक्रवाती तूफानों के असर से राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार को गर्मी से राहत रही। दिनभर नम हवाएं चलती रहीं, इसके असर से जगदलपुर में 24 घंटों में तापमान 15 डिग्री तक गिर गया।

रायपुर, राजनांदगांव, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव , बस्तर और दंतेवाड़ा में तेज बारिश हुई। अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल प्रदेश में सभी संभागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

रायपुर में मंगलवार सुबह और फिर शाम को भी बारिश हुई।

रायपुर में मंगलवार सुबह और फिर शाम को भी बारिश हुई।

इन जिलों में होगी बूंदाबांदी

मौसम विभाग के मुताबिर रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, 9 मई को भी प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में गरज-चमक, अंधड़ के साथ बारिश का अनुमान है।

9 मई को भी प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में गरज-चमक, अंधड़ के साथ बारिश का अनुमान है।

9 मई को भी प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में गरज-चमक, अंधड़ के साथ बारिश का अनुमान है।

इन शहरों में गिरा अधिकतम तापमान

मंगलवार को दिनभर नम हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट रही। जगदलपुर में 24 घंटों में तापमान 15 डिग्री तक गिर गया। सोमवार को यहां तापमान 40 डिग्री के पार चला गया था। मंगलवार को तापमान 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

error: Content is protected !!