जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की कोशिश का मामला सामने आया है।
घटना ग्राम अमोदी की है, जहां मेन रोड स्थित एक मकान में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही रामसाय गोड़ अपने 5-6 साथियों के साथ पहुंचे और घर में जबरन घुसने की कोशिश करने लगे। उस समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं, जबकि पुरुष सदस्य बाहर काम पर गए हुए थे।
आरोप है कि हुरदंगियों ने सब्बल और घन से गेट तोड़ने का प्रयास किया। महिलाओं द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने ईंट-पत्थर फेंककर हमला कर दिया, जिससे बाउंड्री दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
इस हमले में ज्योति केवट को हाथ-पैर में चोटें आई हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है।
पीड़िता की शिकायत पर बम्हनीडीह थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।




