Home KORBA शिफ्टिंग के दौरान गिरा 220 केवी लाइन का हाई टेंशन टावर, नेशनल...

शिफ्टिंग के दौरान गिरा 220 केवी लाइन का हाई टेंशन टावर, नेशनल हाईवे पर लगा जाम

0
211

Acn18कोरबा/ छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी के द्वारा टावर शिफ्टिंग के दौरान गुरुवार को हादसा हो गया। छुरी सब स्टेशन से मोपका जाने वाली लाइन पर मोहनपुर के पास टावर शिफ्ट किए जाने के समय एकाएक टावर धराशाई हो गया। नई रेल लाइन के बिछाने के लिए टावर को शिफ्ट करने की कार्रवाई मोहनपुर के पास की जा रही थी तभी यह घटना हुई। सूत्रों ने बताया कि इस वजह से नेशनल हाईवे संख्या 130 बी पर काफी देर तक वाहनों का जाम लगा रहा। जानकारी होने पर प्रशासन और सीएसईबी के वरिष्ठ अधिकारी यहां पहुंचे है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है

error: Content is protected !!