पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पर हाईलेवल बैठक, CM साय बोले – प्रदेश में कहीं कोई शॉर्टेज नहीं

रायपुर। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर राज्य सरकार ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में कहीं भी किसी तरह की शॉर्टेज जैसी स्थिति नहीं है और आम जनता को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक के दौरान पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान ईंधन और गैस की सप्लाई, स्टॉक की स्थिति और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई।
CM साय ने कहा कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और गैस की उपलब्धता सामान्य है और सप्लाई चेन को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर भरोसा न करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।सरकार की इस स्पष्टता के बाद उम्मीद है कि ईंधन और गैस को लेकर फैल रही आशंकाओं और अफवाहों पर विराम लगेगा




