spot_img

बिलासपुर में हाई अलर्ट…डायरिया 500, मलेरिया के 24 केस:5 की मौत और 5 गंभीर, एक बेड पर 3 मरीज, 54 गांव अति संवेदनशील

Must Read

बिलासपुर जिले में बढ़ते मलेरिया और डायरिया को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। डायरिया और मलेरिया के अब तक 500 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, पंचायत ग्रमीण, नगर निगम को हाई अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक डायरिया और 4 मलेरिया से हुई है। मलेरिया के 24 केस मिले हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर है, उनका सिम्स में इलाज चल रहा है। रतनपुर में सरकारी अस्पतालों में जगह नहीं है। एक बेड पर 2-3 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं 54 गांव मलेरिया के लिए अति संवेदनशील हैं।

रतनपुर इलाके में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। CHC में बेड की कमी के कारण एक बेड पर 2-3 तीन मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
रतनपुर इलाके में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। CHC में बेड की कमी के कारण एक बेड पर 2-3 तीन मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

रतनपुर में डायरिया बेकाबू

रतनपुर में डायरिया बेकाबू हो गया है। खूंटाघाट क्षेत्र के कंदई पारा में 31 और महामाया पारा में 9 नए मरीजों की पुष्टि हुई। बढ़ते मरीजों की संख्या से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है। एक बेड पर 2 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं कोटा में तीन और नए मलेरिया मरीजों की पुष्टि हुई।

बेड नहीं होने के कारण वेटिंग चेयर पर सुलाकर बच्चे का इलाज किया जा रहा है।
बेड नहीं होने के कारण वेटिंग चेयर पर सुलाकर बच्चे का इलाज किया जा रहा है।

खोंगसरा CHC में तीन भर्ती, चिकित्सक नदारद

शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोंगसरा में फिर 3 मलेरिया पॉजिटिव भर्ती किए गए हैं। उनका उपचार किया जा रहा है। इसमें एक महिला और पुरुष और एक किशोर शामिल है। तीनों ग्राम पंचायत टांटीधार के आश्रित ग्राम चाटीदार के निवासी हैं।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -