Home Uncategorized खुशी का दिन आज : PM ट्रांसफर करेंगे 16वीं किस्त, किसान परिवारों...

खुशी का दिन आज : PM ट्रांसफर करेंगे 16वीं किस्त, किसान परिवारों के खाते में आएंगे 21 हजार करोड़ रुपये

0
117

acn18.com / आज यानी 28 फरवरी 2024 को 16वीं किस्त जारी होगी। इससे पहले बीती 15 नवंबर 2023 को 15वीं किस्त जारी हुई थी।

आपको बता दे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 9 करोड़ लाभार्थियों को पीएम-किसान की 16वीं किस्त का हस्तांतरण और किसानों के साथ संवाद करेंगे।महाराष्ट्र के यवतमाल में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर करेंगे।

इतने किसानों को मिलेगी किस्त
पीएम किसान योजना के अंतर्गत आज यानी 28 फरवरी 2024 को 9 करोड़ किसानों को 16वीं किस्त का लाभ मिलेगा।

पिछली बार इतने किसानों को मिली थी किस्त
जहां इस बार 9 करोड़ लाभार्थियों को 16वीं किस्त मिलेगी, तो वहीं पिछली बार 8 करोड़ किसानों को 15वीं किस्त के पैसे मिले थे।

कैसे चेक करें बेनेफेशियरी स्टेटस?
पीएम किसान योजना को लेकर सरकार ने एक बदलाव किया है. सरकार की तरफ से बेनेफेशियरी स्टेटस देखने का तरीका बदल दिया गया. पहले किसान मोबाइल नंबर या आधार नंबर के सहारे अपने किस्त का स्टेटस देख लेता था. अब किसानों को इसके लिए पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करते वक्त मिला रजिस्ट्रेशन नंबर होना जरूरी है. इसके बिना आप अपना बेनेफिशियरी स्टेटस नहीं देख सकते हैं

error: Content is protected !!