Home KORBA श्रद्धापूर्वक गई थी कलश यात्रा और भंडारा में, पार हुए आभूषण कई...

श्रद्धापूर्वक गई थी कलश यात्रा और भंडारा में, पार हुए आभूषण कई महिलाओं के

0
170

Acn18.com/कोरबा, असामाजिक तत्वों को बड़े आयोजनों का बेहद बेसब्री से हमेशा इंतजार रहता है कि कब वे वहां पर पहुंचे और मूल्यवान सामानों को पार करें। कोरबा नगर में सोमवार को आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ी संख्या में महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। इसके बाद भंडारा में उन्होंने उपस्थिति दर्ज कराई। भंडारा में भीड़भाड़ के दौरान मौजूद बदमाशों ने 25 से ज्यादा महिलाओं को निशाना बनाते हुए उनके नाक ,कान, गले से सोने के कीमती आभूषण झपट कर चोरी कर लिए। यह सब इतने शातिर अंदाज में किया गया कि महिलाओं को तत्काल इसकी खबर नहीं हुई। कुछ देर बाद जब उन्हें इसका पता चला तो उनके पास अफसोस और आंसू बहाने के अलावा कोई चारा नहीं था। 25 से अधिक महिलाएं अपनी शिकायत को लेकर कोतवाली थाना पहुंची हैं। श्यामबाई, अनीता कश्यप, रंजू यादव और अन्य ने बताया कि बड़े शौक से वे लोग आप्रेषण पहनकर कार्यक्रम में गए हुए थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।