
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का 101 वां जन्मदिन मनाया गया। देश के अन्य हिस्सों की तरह ही कोरबा में भी अटल जी द्वारा राष्ट्रहित में किए गए कार्य को स्मरण करते हुए उनके गुणों का बखान किया गया।
अप्पू गार्डन और अटल परिसर के समक्ष आयोजित सुशासन दिवस समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन महापौर संजू देवी राजपूत भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की उपस्थिति में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का 101 वां जन्मदिन मनाया गया। अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया गया
इस अवसर पर विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों कभी समापन किया गया कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन महापौर संजू देवी राजपूत जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे समेत अन्य वक्ताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई द्वारा की गई राष्ट्र सेवा को स्मरण करते हुए उनके प्रति आदरांजलि दी सुशासन दिवस समापन समारोह में नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी लक्ष्मण श्रीवास समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे




