Home छत्तीसगढ़ ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरु चरण सिंह होरा ने गुरुद्वारे में मत्था...

ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरु चरण सिंह होरा ने गुरुद्वारे में मत्था टेका. गुरु गोविंद सिंह साहब जी की जयंती पर मांगी सबके खुशहाली की दुआ

0
84

acn18.com/    रायपुर। Guru Gobind Singh Jayanti 2025 : आज पूरा देश गुरु गोविंद साहब जी की 358वीं जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मना रहा है। जगह-जगह भजन कीर्तन किए जा रहे हैं गुरु गोविंद सिंह जी के महान उपदेशों को लेकर आज सिख समाज के लोग गुरुद्वारे में जाकर गुरुग्रंथ साहब पर मत्था टेक रहे है। इसी कड़ी में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने राजधानी रायपुर के पंडरी गुरुद्वारे में मत्था टेक कर देश व प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए कामना की।

WhatsApp Image 2025 01 06 at 4.05.53 PM

 आपको बता दें कि गुरु गोविंद साहब का जीवन बलिदानों से भरा हुआ है  उनके जीवन से सभी समाज को प्रेरणा लेने की जरुरत है। गुरु गोविंद साहब का जन्मदिन देशभर में सिक्ख समाज प्रकाश पर्व के रूप में मनाता है। इस विशेष अवसर पर राजधानी के सभी गुरुद्वारों में विशेष साज सज्जा की गई है।  इसके साथ ही गंगानगर के प्रसिद्द रागी गगनदीप सिंह, सीसगंज के गुरु फतेह सिंह, गोविन्द नगर गुरुद्वारा के हरविंदर सिंह और हरमिंदर सिंह ने विशेष दीवान सजाकर सुरमयी प्रस्तुति देकर संगत को निहाल किया।
WhatsApp Image 2025 01 06 at 4.11.05 PM
इस विशेष अवसर पर सुबह से ही राजधानी के सभी गुरुद्वारों में मत्था टेकनें सिक्ख समाज के लोग बड़ी संख्या में उमड़ते रहें। इसी कड़ी में आज सुबह ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन और टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने सपरिवार पंडरी गुरुद्वारा में गुरु ग्रन्थ साहब पर मत्था टेका और लंगर ग्रहण किया। इस आयोजन की भव्यता यह है कि यहां सिक्ख समाज द्वारा शिक्षा और दवाइयों का लंगर भी लगाया गया था। जहां छोटे बच्चों को कॉपी-किताबें और स्कूल बैग दिया गया। साथ ही दवाइयों के लंगर में भीड़ लगी हुई थी, जहां श्रद्धालु आकर उपचार के लिए दवाइयां भी निशुल्क ले रहे थे। पंडरी गुरुद्वारे में पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा भी पहुंचे और उन्होंने गुरु गोविंद साहब के दरबार में मत्था टेका।
WhatsApp Image 2025 01 06 at 4.08.38 PM
 इस मौके पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि हम और हमारा सिख समाज आज प्रकाश पर्व मना रहा है, हम अगर अपने गुरुओं की कुर्बानी को याद करे कि कैसे गुरु गोविंद साहब जी ने अधर्म से लड़कर धर्म की जीत दिलाई। सिख समाज की स्थापना के साथ ही अन्याय के विरुद्ध उन्होंने अपना परिवार धर्म के लिए बलिदान कर दिया। ऐसे महान गुरु को हम आज प्रणाम करते हैं। आज इसलिए यहां पर लंगर की व्यवस्था की गई है क्योंकि आदिकाल से सिक्ख समाज लोगों की मदद करता है और आज भी यह प्रथा कायम है। मैं आज के दिन  की सभी प्रदेश और देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। सभी का परिवार खुशहाल रहे ऐसी कामना करता हूं। श्रद्धालुओ का कहना है कि हम अपने गुरु को आज याद कर रहे हैं और उनके बताए रास्तों पर चल रहे हैं, आज का दिन बहुत शुभ है गुरु के चरणों पर हमारा कोटि-कोटि नमन है।
WhatsApp Image 2025 01 06 at 4.07.41 PM